Posts

LION FISH

Image
 यह एक जहरीला मछली है जो दक्षिण प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में पाया जाता है ।इसका डंक इतना विषैला होता है कि इसके डंक मारने से आदमी पैरालाइज हो जाता है और कभी कभी मौत भी हो जाता है। हाल के दिनों में इस मछली को ब्रिटेन के समुद्री तट पर देखा गया है।

PARWALPUR NALANDA

 परवलपुर नालंदा ============ परवलपुर बिहार के नालंदा जिला का एक ग्रामीण बाजार है जो जिला मुख्यालय बिहार शरीफ और एकंगर सराय के मध्य स्थित है ।यह बाजार बिहार शरीफ से 15 किलोमीटर पश्चिम राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है ।यह एक प्रखंड है तथा यहां थाना भी है ।परवलपुर बाजार बहुत ही पुराने समय से सोना के गहने के लिए प्रसिद्ध है ।इस बाजार में कपड़े की बहुत पुरानी दुकान है तथा कृषि संबंधित सभी। सामान आसानी से उपलब्ध हीते है।यहां के मुख्य व्यापारियों में श्री हरिहर प्रसाद रामधनी साहूऔर  राजो जी का परिवार बहुत पुराने समय से विभिन्न प्रकार, के व्यवसाय में लगा हुआ है। यहां के प्रसिद्ध चिकित्सक में डॉक्टर ओम प्रकाश तथा डॉक्टर अखिलेश प्रसाद प्रसिद्ध है। इस बाजार के नामांकरण के बारे में एक बार स्थानीय समाजसेवी स्वर्गीय अखिल किशोर प्रसाद से पूछा गया कि इस बाजार का नाम परवलपुर क्यों रखा गया तो उन्होंने बताया था की परवल का मतलब दूसरे के बल पर चलने वाला बाजार। उनका कहना था की चुकी परवलपुर बाजार की आबादी बहुत कम है और बाजार बहुत विस्तृत है तो इस बाजार को चलाने के लिए आस-पास के गांव  के लोग की इस...

Garibi purva gonda

 [गरीबी पुरवा गोंडा] =============== गरीबी पुरवा उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर का एक आवासीय इलाका है ।यह पहले गांव हुआ करता था परंतु गोंडा शहर के विकास के क्रम में यह गांव गोंडा शहर का हिस्सा हो गया। अब यह गांव गोंडा के सबसे रिहायशी कॉलोनी आवास विकास कॉलोनी से सटा इलाका है जिसके कारण इसका महत्व काफी बढ़ गया है ।चुकी यह इलाका गोंडा रेलवे स्टेशन से काफी नजदीक है इसीलिए यहां रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों के सर्वाधिक आवास है और इन आवासों में रहने वाले किरायादार  भी ज्यादातर रेलवे के कर्मचारी हैं। यहां एक अति प्रसिद्ध मरी माता का मंदिर है जो घोसियाना से आवास विकास तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। हालांकि यह संपूर्ण इलाका अब काफी घनी आबादी वाला हो गया है परंतु इसका सिस्टमैटिक विकास नहीं हुआहै।। नाले की समस्या और पानी निकासी की समस्या यहां बरकरार है।इस इलाके में आवश्यकता के सामन के काफी छोटे बड़े दुकानें हैं। इस इलाके से नारायणा पब्लिक स्कूल और फातिमा स्कूल काफी नजदीक है  तथा रेलवे स्टेशन पहुंचना  आसान है और प्रमुख बाजार रानी बाजार या सोनारी गली भी नजदीक में है।

HILSA

 Hilsa। हिलसा हिलसा बिहार के नालंदा जिला का अनुमंडलीय शहर है जो राजधानी पटना से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ।हिलसा एक रेलवे स्टेशन भी है जो  फतुहा और इस्लामपुर रेलखंड पर स्थित है। इस शहर में सबसे नामी सरकारी स्कूल रामबाबू हाई स्कूल ।है यहां डिग्री कॉलेज में एस यू कॉलेज और सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज है ।यहां एक सूर्य मंदिर है जहां  वैवाहिक सीजन में बहुत लोगों का विवाह होता है । हिलसा मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र और कृषि संबंधी सामानों का बाजार है यह बाजार लगभग 15 किलोमीटर के रेडियस एरिया को कवर करता है। हिलसा के उत्तर में दनियावां बाजार है और दक्षिण में एकंगर सराय बाजार है तथा  पूरब में थरथरी बाजार ।है यहां से जिला के मुख्यालय बिहार शरीफ शरीफ के लिए सीधी सड़क गई है। यहां से दिल्ली के लिए सुपर फास्ट ट्रेन मगध एक्सप्रेस प्रतिदिन जाती है।

अमेजन नदी

 इस नदी का अमेजन नदी का उद्गम स्थल लहंगो बिल फेरो है।और यह अटलांटिक महासागर में गिरती है इसकी कुल लंबाई 6296 किलोमीटर है।

नील नदी

 नील नदी का उद्गम स्थल विक्टोरिया झील है और यह भूमध्य सागर में गिरती है। इसकी कुल लंबाई 6690 किलोमीटर है।

IAS TOPPER JAGRITI AWASTHI

Image
 सुश्री जागृति अवस्थी वर्ष 2021 में घोषित सिविल सेवा परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त की हैं तथा महिलाओं में प्रथम स्थान  पर‌ है ।वह मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं तथा मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उनके पिता होम्योपैथ हैं तथा भाई एमबीबीएस का छात्र है। 24 वर्षीय जागृति अवस्थी दिल्ली में रहकर आईएस की तैयारी करी थी ।उनके इस सर्वोच्च सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।