Manikaran : This pilgrim centre is located in the Parvati Valley of Kullu District in Himachal Pradesh. Manikaran is famous for its temples Gurudwara Manikaran Sahib, beautiful landscape and hot water spring.
महुआबाग गाजीपुर ================= महुआ बाग गाजीपुर का सबसे महत्वपूर्ण सबसे महत्वपूर्ण इलाका है जहां भारत सरकार का अफीम और क्षारोद का सरकारी कारखाना है। भारतीय रेल का क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान है तथा गाजीपुर जिला का मुख्य डाकघर स्थित है। महुआ बाग में ही गंगा घाट है जहां बाबा साईं नाथ का मंदिर ।है इस इलाके में कॉलेज है तथा पुस्तक और स्टेशनरी के नामी-गिरामी दुकान है। महुआ बाग से सटे इलाकों में जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित है। यहां विभिन्न बैंक के शाखाएं हैं तथा एटीएम है। इस इलाके में स्थित बाजार है जहां विविध प्रकार के घरेलू उपयोग के सामान की दुकानें हैं तथा खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट्स और मिठाई की दुकान है। इनमें सबसे प्रमुख अग्रवाल रेस्टोरेंट है। सड़क के किनारे ताजी सब्जियों और फलों तथा मूंगफली तथा नारियल डॉग के बहुत सारी दुकाने है।
मुन्ना चौक पटना ---------------------- यह चौक पटना के कंकड़बाग में स्थित है। इस चौक पर सुबह-सुबह मजदूरों का मेला लगता है ।लोग दिहाड़ी मजदूर की खोज में इस चौक पर सवेरे सवेरे आते हैं ।यह चौक कंकड़बाग के मुन्ना चक गांव में स्थित है। इस चौक से चार सड़क निकलती है जो एक ओर चित्रगुप्त नगर की तरफ जाती है तो दूसरी ओर राजेंद्र नगर ओवरब्रिज की तरफ जाती है तीसरी ओर योगी पुर गांव की तरफ जाती है और चौथी तरफ राजेंद्र नगर टर्मिनल की ओर जाता है ।इस चौक पर एक पीपल का पेड़ है जो स्थानीय लोगों के लिए पूजनीय है। इस चौक पर एक शानदार होटल ऑरेंज इन है। यह चौक बहुत ही पुराना है।यह उस समय से है जब कंकड़बाग का इलाका बसना ही शुरू हुआ था। अब तो यह इलाका पूरी घनी आबादी वाला हो गया है। इस चौक के चारों तरफ जाने वाली सड़कों पर विभिन्न प्रकार के अनेकों दुकान हैं तथा यह चौक अब काफी भीड़भाड़ वाला हो गया है। यह चौक उतना ही पुराना है जितना पुराना एशिया का सबसे बड़ा रिहायशी कॉलोनी कंकड़बाग है।
Comments
Post a Comment