GANDHI MAIDAN,PATNA

गांधी मैदान,पटना
---------------------
यह मैदान बिहार की राजधानी पटना मे गंगा नदी के नजदीक है।यह मैदान दशकों से कई छोटे -बङे राजनैतिक आयोजनों का गवाह रहा है।इस मैदान मे बापू की स्टैच्यू है तथा बीचो बीच ध्वजारोहण के लिए स्थायी स्तंभ बना है।यह मैदान चारो तरफ से घिरा है।इसका आकार लगभग गोलाकार है चारो तरफ दरवाजे लगे है।मैदान के अंदर चारो तरफ सीमेंटेड रास्ता बना है तथा किनारे किनारे सैकङो की संख्या मे पेङ लगे हुए है तथा लोगो को बैठने के लिए लोहे तथा सीमेंट के बेंच लगे है तथा चबूतरा बना है।
    इस मैदान का बहु आयामी उपयोगिता है।स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्रता दिवस पर राजकीय ध्वजारोहण,राजनैतिक जनसभा,तरह तरह के मेला,दशहरा मे रावण वध का आयोजन आदि होता है।
इस मैदान के चारो तरफ कई महत्व के संस्थान/भवन इत्यादि है।मैदान के उत्तर में बापू सभागार,ज्ञान भवन,पुलिस मुख्यालय,एस के मेमोरियल,मगथ महिला काॅलेज,गांधी संस्थान,राजकीय बस अड्डा,गंगा घाट/जिलाधिकारी ऑफिस जाने का रास्ता है।
मैदान के पूरब मे अशोक राजपथ,कारगिल चौक,ब्लाक ऑफिस,मोना और एलिफिस्टन सिनेमा घर,खादी मौल,पुलिस थाना ,गोकुल मिष्ठान,सोडा फाउन्टेन रेस्टोरेंट इत्यादि है।
मैदान के दक्षिण में आर बी आई का स्थानीय ऑफिस,होटल मौरय,पुलिस अधीक्षक आवास,एक्जीवीसन एवं फरेजर रोड तथा अन्य निजी व्यवसायिक बिल्डिग्स है।
मैदान के पश्चिम मे पटना का सबसे ऊंची इमारत बिस्कोमान भवन,स्टेट बैंक का स्थानीय मुख्य ऑफिस भवन,संत जेवियर स्कूल,जिलाधिकारी आवास है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उडलैन्ड का जूता और वो

MALAYALA MANORAMA

COW MILK AND LEMON JUICE FOR PILES