महाभारत मे वर्णित "यक्ष प्रश्न" क्या है?

यक्ष द्वारा धर्मराज युधिष्ठिर से पूछा गया 10 प्रश्न ही यक्ष प्रश्न कहलाता है।
यक्ष:  पृथ्वी से भारी कौन है?
युधिष्ठिर:माता
यक्ष:आकाश से ऊंचा कौन है?
युधिष्ठिर:पिता
यक्ष:वायु से अधिक तेज क्या है?
युधिष्ठिर:मन
यक्ष:परदेश मे मित्र कौन है?
युधिष्ठिर:विद्या
यक्ष:रोगी का मित्र कौन है?
युधिष्ठिर:वैद्य
यक्ष:मरने वाले का मित्र कौन है?
युधिष्ठिर:दान
यक्ष: साधु कौन है?
युधिष्ठिर:परोपकारी
यक्ष:कभी अंत नही होने वाले रोग का नाम?
युधिष्ठिर:लालच
यक्ष:कठिनाई से विजय किस पर प्राप्त की जाती है?
युधिष्ठिर:क्रोध पर
यक्ष:सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है?
युधिष्ठिर:मनुष्य प्रत्येक दिन अनेक व्यक्ति को मरते देखता है।फिर भी वह अपने को अमर समझता है।

Comments

Popular posts from this blog

उडलैन्ड का जूता और वो

MALAYALA MANORAMA

NALSAR HYDERABAD