OLIVES can be green,purple,dark brown,black and even pink colour.Olive tree is evergreen and can live up to 2000 years.Today there are over 800 million olive trees planted worldwide.
शिवाजी पार्क, कंकरबाग, पटना ............................................. यह पार्क भारत के सबसे बड़े रिहायशी कॉलोनी कंकरबाग में स्थित है। यह पार्क कंकरबाग कॉलोनी टेम्पो स्टैंड से दक्षिण अशोक नगर जाने वाले सड़क पर है। यहाँ सुबह पांच बजे से साढ़े सात बजे तक वॉर्निंग वाक करने हेतु प्रवेश निशुल्क होता है। साढ़े सात बजे के बाद शाम के आठ बजे तक सशुल्क प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति पांच रुपैया है। पार्क के अंदर बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार मनोरंजक उपकरण स्थापित किये गए है। इस पार्क में अलग अलग पुरूषों एवं महिलाओं के लिए जिम की व्यवस्था है । कंकरबाग का यह सुसज्जित पार्क शहर की शान है। पार्क के मुख्य द्वार के सामने मशहूर मिठाई की दूकान चिनार स्वीट्स है। इस पार्क का उद्घाटन 20 दिसम्बर 2009 को बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था।बिहार सरकार के वन विकसित किया गया यह एक वेल मेनटेन पार्क है।
महुआबाग गाजीपुर ================= महुआ बाग गाजीपुर का सबसे महत्वपूर्ण सबसे महत्वपूर्ण इलाका है जहां भारत सरकार का अफीम और क्षारोद का सरकारी कारखाना है। भारतीय रेल का क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान है तथा गाजीपुर जिला का मुख्य डाकघर स्थित है। महुआ बाग में ही गंगा घाट है जहां बाबा साईं नाथ का मंदिर ।है इस इलाके में कॉलेज है तथा पुस्तक और स्टेशनरी के नामी-गिरामी दुकान है। महुआ बाग से सटे इलाकों में जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित है। यहां विभिन्न बैंक के शाखाएं हैं तथा एटीएम है। इस इलाके में स्थित बाजार है जहां विविध प्रकार के घरेलू उपयोग के सामान की दुकानें हैं तथा खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट्स और मिठाई की दुकान है। इनमें सबसे प्रमुख अग्रवाल रेस्टोरेंट है। सड़क के किनारे ताजी सब्जियों और फलों तथा मूंगफली तथा नारियल डॉग के बहुत सारी दुकाने है।
Comments
Post a Comment