डमकौरी

डमकौरी...........................

यह आटा और मसालों के मिश्रण से बनने वाला एक व्यंजन है जो बिहार के बहुत से भागों में बनाया और खाया जाता है ।इसे बनाने के लिए आटा में मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर,ज़ीरा पाउडर,कालीमिर्च पाउडर एवं गरम मसाला पाउडर मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है ।फिर कड़ाही में तेल डाल कर उसमें ज़ीरा और लाल मिर्च का तड़का लगायेंगे ,उसके बाद आटा में जो मसाले मिलाए गए है वो सब मसाले कड़ाही में डाल कर थोड़ी देर चलाएगे, जब मसाले भून जाए तब उसमें पानी डाल कर खौलायेंगे ,जब ये खौलने लगे तब इसमें पहले से तैयार किए गए गाढ़े घोल को पकौड़ियों की तरह खौलते पानी में डालते जायेंगे और फिर थोड़ी देर तक उबलने देंगे।जब पानी उबल कर थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब चूल्हा बन्द कर देंगे।अब डमकौरी तैयार है ,इसे गरम-गरम खायें बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है ।

Comments

Popular posts from this blog

उडलैन्ड का जूता और वो

MALAYALA MANORAMA

SIKKI ART